मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महानवमी पर किया कन्या पूजन
01 अक्टूबर 2025, सुनील शर्मा
जयपुर, 01 अक्टूबर। नवरात्र के पावन अवसर पर महानवमी के दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक कन्या पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति की उपासना का प्रतीक है। कन्या पूजन से हमें नारी शक्ति के महत्व का बोध होता है और यह समाज को समानता, सम्मान एवं शक्ति का संदेश देता है।