Telegraph Times
Sunil Sharma
जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। वे राजनीति में मर्यादा, धैर्य और सौम्यता के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी द्वारा प्रारंभ की गई स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और सर्व शिक्षा अभियान जैसे जन-कल्याणकारी निर्णयों ने देश को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में मई 1998 में पोकरण में किए गए परमाणु परीक्षणों से भारत एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह कार्यों के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करने हेतु आज पूरा देश उन्हें नमन करते हुए सुशासन दिवस मना रहा है।