मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अजमेर दौरा – जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के पिता स्व. सूरज सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि
अजमेर/जयपुर, 30 अगस्त। सुनील शर्मा।टेलीग्राफ टाइम्स
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अजमेर जिले के मुहामी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के पिता स्वर्गीय सूरज सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. सूरज सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरेश सिंह रावत और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
अजमेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।