मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि

मोहनगढ़ पहुंचकर परिवारजनों से मिले, शोक संवेदना व्यक्त की

जयपुर/जैसलमेर, 30 अगस्त। लोकेंद्र सिंह शेखावत।टेलीग्राफ टाइम्स 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वर्गीय कर्नल सोनाराम चौधरी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कर्नल चौधरी का जीवन जनता की सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित रहा है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक छोटू सिंह भाटी, कुलदीप धनखड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related