मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दधीचि जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दधीचि जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन

30 अगस्त 2025, नरेश गुनानी टेलीग्राफ टाइम्स| जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में दधीचि जयंती समारोह (31 अगस्त) के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान राजस्थान प्रान्तीय दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि दधीचि का जीवन त्याग, बलिदान और समाजहित की भावना का अद्वितीय उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने दधीचि जयंती समारोह को समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।

सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाजसेवा से जुड़े सम्मान और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संवाद भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के युवा वर्ग से महर्षि दधीचि के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...