मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में “एट होम” कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में “एट होम” कार्यक्रम में की शिरकत

14 पुलिस कार्मिकों को पुलिस पदक, 5 विशिष्ट जनों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

By : गणेश शर्मा 
टेलीग्राफ टाइम्स
जोधपुर, 14 अगस्त 2025।
79वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में भव्य “एट होम” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की और प्रदेशभर से आए 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सेवाओं और कार्यकुशलता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर प्रदेश और समाज का नाम रोशन करने वाले 5 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

“ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर ड्रोन शो

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहा ड्रोन शो, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित था। लगभग 550 ड्रोन ने आसमान में भारतीय सेना की शौर्य गाथा को अद्भुत और मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। यह दृश्य मेहरानगढ़ दुर्ग से शुरू होकर पूरे शहर में एलईडी स्क्रीन और स्पीकर के जरिए सीधा प्रसारित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। ड्रोन द्वारा बनाई गई आकृतियों में सेना के पराक्रम, राष्ट्रध्वज, और प्रेरणादायक संदेश शामिल थे, जिसने उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।

गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक देवेंद्र जोशी, बाबू सिंह राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा सहित उच्चाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का महत्व सिर्फ ऐतिहासिक स्मृति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें देश की सेवा, समाज के उत्थान और भविष्य निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने सम्मानित व्यक्तियों और पुलिस कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कार्यकुशलता, साहस और समर्पण, राजस्थान की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...