मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई — अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई — अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

नरेश गुनानी •

03 नवम्बर 2025
जयपुर, 03 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक राहत और न्याय पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की, जहां उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवेदना का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले लोग प्रशासन से बड़ी उम्मीदें लेकर आते हैं, इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे इन समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्थानीय स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई आयोजित करें, जिससे आमजन की शिकायतों का समाधान शीघ्र और प्रभावी रूप से हो सके।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने कई परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने विभागवार शिकायतों — जैसे कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा और ऊर्जा विभाग — से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुना और आवश्यक निर्देश जारी किए।

इस दौरान सिकराय के नरेंद्र नामक व्यक्ति ने बताया कि उसके बड़े भाई रामअवतार सिलिकोसिस से पीड़ित हैं, परंतु उनका सिलिकोसिस कार्ड नहीं बना है, जिसके चलते उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को रामअवतार का सिलिकोसिस कार्ड शीघ्र बनवाने और उन्हें योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। अपनी समस्या के समाधान पर नरेंद्र ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...