मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, आमजन को मिली त्वरित राहत

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, आमजन को मिली त्वरित राहत

15 सितम्बर 2025, नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स।
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय हर व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाना और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को त्वरित राहत दिलाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील तंत्र विकसित किया गया है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Photo credit Telegraph Times

मुख्यमंत्री सोमवार को अपने निवास पर नियमित जनसुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि जनसुनवाई में आए प्रकरणों पर संबंधित विभागों से अपडेट लेकर लोगों को नियमित जानकारी दी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से मामलों का निस्तारण करने और परिवादियों को शीघ्र राहत देने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को भी निरंतर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन के हित से जुड़ी हर समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा और ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related