Telegraph Times
Avdhesh Bamal
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय प्रचारक जतिन कुमार की माता आशा रानी (84) के निधन पर कैथल स्थित उनके आवास पर पहुंच कर शोक जताया। आशा रानी का बीते गुरुवार को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को उनके निवास पहुंच कर परिजनों से मिले और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

