मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास से मनी जन्माष्टमी, नन्हें-मुन्नों संग मुख्यमंत्री ने साझा किया उत्सव

मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास से मनी जन्माष्टमी, नन्हें-मुन्नों संग मुख्यमंत्री ने साझा किया उत्सव

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स/ छत्तीसगढ़ 
By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स

रायपुर, 17 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में विशेष रूप से बच्चों के साथ मनाया। यह आयोजन राजधानी के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हें-मुन्ने बच्चों की उपस्थिति से और भी यादगार बन गया।

Photo credit Telegraph Times

मुख्यमंत्री निवास को रंग-बिरंगे फूलों, पारंपरिक सजावट और रोशनियों से सजाया गया था। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर मंच पर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से सभी का मन मोह लिया। साथ ही, छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत किए, जिनकी मासूम अदाओं और भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों संग भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा—
“भगवान कृष्ण की लीला हमें धर्म, नीति और कर्तव्य पालन का संदेश देती है। छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत और आस्था ही प्रदेश को निरंतर प्रगति की ओर ले जा रही है। हमारा संकल्प है कि कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को न्याय, सद्भाव और विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएं।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट, प्रसाद और शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों और मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मितुल कोठारी, सुनील पिल्ले सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...