मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन कार्यक्रम — वोकल फॉर लोकल को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादों की करें खरीद : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन कार्यक्रम — वोकल फॉर लोकल को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादों की करें खरीद : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

नरेश गुनानी •

19 अक्टूबर 2025
जयपुर।
दीपावली महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने आमजन से आत्मीय मुलाकात की।

Photo credit Telegraph Times

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे दीपावली पर्व के दौरान स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता दें, ताकि वोकल फॉर लोकल अभियान को बल मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को बड़ी राहत दी गई है। इससे रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं और सेवाओं पर खर्च कम हुआ है तथा आमजन, मध्यम वर्ग, किसान और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ आत्मीयता से रामा-श्यामा करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...