मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोलवलकर को जयंती पर किया नमन

नरेश गुनानी
भोपाल: 19 फ़रवरी (टेलीग्राफ टाइम्स)राष्ट्रप्रेमी योद्धा शिवाजी महाराज और राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की आज (बुधवार को) जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शिवाजी महाराज को जयंती पर नमन करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापाक, वीर शिरोमणि एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। मातृभूमि के सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए शिवाजी महाराज जी की निष्ठा, समर्पण और बलिदान हमें अनंत काल तक प्रेरित करती रहेगी।

एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरु गोलवलकर को जयंती पर नमन करते हुए लिखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर जी ‘गुरुजी’ की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन एकता, अखंडता एवं जन-जन में राष्ट्रभक्ति के संचार हेतु समर्पित कर दिया। त्याग, तपस्या और अतुलनीय समर्पण के प्रतिबिंब के रूप में आपका व्यक्तित्व सदैव हमें मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...