मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय – भजनलाल शर्मा ने खरीफ फसल खराबे पर कृषि अनुदान को दी स्वीकृति, 31 जिलों के 50 लाख से अधिक किसानों को मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय – भजनलाल शर्मा ने खरीफ फसल खराबे पर कृषि अनुदान को दी स्वीकृति, 31 जिलों के 50 लाख से अधिक किसानों को मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपए

11 नवम्बर 2025, 10:05 AM

नरेश गुनानी •
जयपुर, 11 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वर्ष अतिवृष्टि से खरीफ फसलों में हुए नुकसान को देखते हुए एक संवेदनशील निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश के 31 जिलों के 50 लाख से अधिक प्रभावित किसानों के लिए कृषि अनुदान वितरण की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार, प्रभावित किसानों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से कृषि अनुदान वितरित किया जाएगा। इसके तहत 31 जिलों के उन गांवों को अभावग्रस्त घोषित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया है, जहां खरीफ फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानों को राहत के रूप में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जाएगी।

भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि अनुदान वितरण से जुड़ी सभी आवश्यक कार्यवाहियां शीघ्र पूर्ण कर किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें।

यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों को राहत देने के कार्य में तेजी से निर्णय लेकर तुरंत सहायता उपलब्ध करा रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय किसानों को राहत राशि प्राप्त करने में तीन वर्ष तक का समय लग जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

भजनलाल सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: RGHS में अनियमितताओं पर कड़ा एक्शन

जयपुर, 17 जुलाई/ नरेश गुनानी/राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...