मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. गिरिराज प्रसाद तिवारी को दी श्रद्धांजलि
नरेश गुनानी
भरतपुर, 03 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भरतपुर जिले के बिड़यारी, बयाना पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय गिरिराज प्रसाद तिवारी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक बहादुर सिंह कोली, डॉ. ऋतु बनावत, जनप्रतिनिधि, परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
