मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
गणेश शर्मा
जयपुर, 28, अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ‘विकसित राजस्थान-2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘विकसित राजस्थान-2047 विजन डॉक्यूमेंट’ में युवा, महिला, गरीब और किसान को विकास के केंद्र में रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण उत्थान की रूपरेखा तैयार की गई है, जो ‘विकसित भारत-2047’ की आकांक्षाओं के अनुरूप है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार राज्य की समग्र प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास कार्यों की गति लगातार तेज हो रही है और राजस्थान नए आयाम स्थापित करते हुए तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related