मुंबई नगर निगम ने 74 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया

RB Chaturvedi
टेलीग्राफ टाइम्स
04 फरवरी
मुंबई:मुंबई नगर निगम के आयुक्त भूषण गगरानी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 74427.41 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया। पिछले वर्ष की तुलना में बजट अनुमान में 14.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बजट में आवास एवं परिवहन विभाग के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दहिसर से भयंदर तक तटीय सडक़ परियोजना के लिए 2025-26 के बजट अनुमान में 4300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 1958 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

भूषण गगरानी की ओर से पेश किए गए बजट में स्वास्थ्य विभाग के लिए 7379 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष शिक्षा विभाग का बजट 3955 करोड़ रुपये होगा। बजट में मिशन विजन 27 और मिशन सम्पूर्ण दो मिशन तय किए गए हैं, जिन्हें मुंबई नगर निगम का शिक्षा विभाग कार्यान्वित करेगा। बजट में मुंबई की व्यावसायिक झोपड़ों को भी कर के दायरे में लाया है। मुंबई में 2.5 लाख झुग्गी-झोपड़ियां हैं, जिनमें से 20 प्रतिशत का उपयोग उद्योग, दुकानें, गोदाम और होटल जैसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

मुंबई नगर निगम इन व्यावसायिक संपत्ति मालिकों से कर का आकलन करके संपत्ति कर वसूल करेगा। इससे लगभग 350 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुंबई महानगरपालिका की नई योजना का प्रावधान बजट में किया गया है। इसके तहत विदेशी प्रजाति के ज़ेबरा, सफेद शेर, जगुआर आदि मुंबई लाए जाएंगे। इसी तरह मुंबई शहर में कोलीवाड़ा के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की भूमिगत सुरंग में बाघ की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

भूषण गगरानी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के दर्शनीय स्थल काला घोड़ा और रीगल जंक्शन क्षेत्र का नवीनीकरण किया जाएगा। मुंबई नगर निगम ने अपने ही बेस्ट उपक्रम को 2025-26 में 1000 करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग करने का प्रावधान किया है। इसी तरह मुंबई शहर में पर्यावरण विभाग के लिए 113.18 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अल्बर्ट हॉल पर बिखरा लोक संस्कृति का रंग 8 फ़रवरी

भावेश जांगिड़ टेलीग्राफ टाइम्स 8 फरवरी जयपुर:राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा...

पुलिस ने चलाया अस्थाई डेरों, संदिग्ध व्यक्तियों, आपराधिक तत्वों की चेकिंग व दबिश का सामूहिक अभियान

गौरव कोचर टेलीग्राफ टाइम्स 8 फ़रवरी जयपुर:मानसरोवर थाना पुलिस ने...

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने वसुंधरा राजे का मुंह मीठा कराया

नरेश गुनानी टेलीग्राफ टाइम्स 8 फ़रवरी जयपुर:दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने...

मासूम बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गौरव कोचर टेलीग्राफ से 7 फ़रवरी धौलपुर:जिला पुलिस ने मासूम...