मीरा हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर संपन्न, 357 महिलाओं की निःशुल्क जांच

मीरा हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर संपन्न, 357 महिलाओं की निःशुल्क जांच

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 03,2025

जयपुर। मीरा हॉस्पिटल ने अपने 47 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर 48वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु निःशुल्क पेप स्मियर जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मीरा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से हॉस्पिटल परिसर, शिव मार्ग, बनीपार्क, जयपुर में आयोजित किया गया।

नैतिक शिक्षाविद, आध्यात्मिक चिंतक एवं प्रेरक आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने जानकारी दी कि इस शिविर में कुल 357 महिलाओं ने गर्भाशय के मुख की निःशुल्क जांच करवाई। इसके साथ ही मीरा डेंटल हॉस्पिटल द्वारा ओरल कैंसर से बचाव हेतु 272 लोगों के दांतों की जांच की गई।

शिविर में बच्चों के डॉक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनोकोलॉजिस्ट), प्रयोगशाला सेवाएं एवं बोन मैरो डेंसिटी (बी.एम.डी.) की जांच भी की गई।
लाइफ केयर क्लब की ओर से 120 लोगों की बॉडी मास इंडेक्स (बी.एम.आई.) की जांच भी निःशुल्क की गई।

इस आयोजन का उद्देश्य जनसामान्य में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय रहते जांच कर उपचार सुनिश्चित करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...