मीट रेट विवाद में खौफनाक बदले की कहानी: चाचा-भतीजे की हत्या के बाद आरोपी को रौंदा, दो गिरफ्तार

मीट रेट विवाद में खौफनाक बदले की कहानी: चाचा-भतीजे की हत्या के बाद आरोपी को रौंदा, दो गिरफ्तार

By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 21,2025

(रिपोर्ट: हरिप्रसाद शर्मा, अजमेर)
अजमेर शहर के दरगाह क्षेत्र में मीट की कीमतों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खूनी रंजिश में तब्दील हो गया है। विवाद की आग में अब तक तीन जानें जा चुकी हैं—पहले चाचा-भतीजे की चाकू मारकर हत्या हुई, और अब उसी केस में नामजद एक आरोपी को गाड़ी से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस बदले की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहले अधूरी रह गई एक रंजिश…

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि कुछ दिन पहले दरगाह क्षेत्र में मीट रेट को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ा कि चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसमें गुलरेज़ और उसका भतीजा आमिर की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

…और फिर आई बदले की रात

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। 17 जुलाई को दरगाह क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना पुलिस को मिली। शुरुआत में यह दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, लेकिन मृतक की बहन ने इसे हत्या बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। मृतक की पहचान आरिफ उर्फ अब्बू (निवासी दरगाह क्षेत्र) के रूप में हुई, जो चाकूबाजी केस में नामजद आरोपी था।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज़

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध i20 कार मौके के आसपास दिखाई दी। जांच में सामने आया कि इस गाड़ी में इस्माइल खान और शमीर खान सवार थे—जो गुलरेज़ और आमिर के नजदीकी रिश्तेदार हैं।

वायरल वीडियो से भड़की बदले की आग

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने आरिफ की सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो देखी थी, जिसमें वह शराब के नशे में नग्न अवस्था में घूमता दिख रहा था। इसी बीच जब वे सड़क से गुजर रहे थे, तो आरिफ को अकेले देख गुस्से में आ गए और तेज रफ्तार गाड़ी से उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस्माइल खान और शमीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस का बयान: बदले की भावना से की गई हत्या

एसपी वंदिता राणा ने कहा कि, “यह वारदात पूरी तरह बदले की भावना से की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इस वारदात को उकसाने में अहम भूमिका निभाई है।”

फिलहाल मामला हाई अलर्ट पर

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दरगाह क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है ताकि अफवाहें फैलने से रोकी जा सकें।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...