मासूम बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गौरव कोचर
टेलीग्राफ से
7 फ़रवरी
धौलपुर:जिला पुलिस ने मासूम बच्चियों को देह व्यपार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफास किया है। पुलिस ने इस मामले में धौलपुर निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के तार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सिक्किम एवं उत्तराखण्ड से जुडे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद में गिरोह से जुडे अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पडताल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर गिरोह द्वारा देह व्यापार की मंडियों में लडकियों की सप्लाई करने की बात सामने आई है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शहर के राव साहब का बाडा इलाके में एक महिला दो दिन पूर्व एक दुधमुंही बच्ची को लेकर आई है तथा उसे बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर महिला थाना पुलिस ने धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके के राव साहब का बाडा में छापा मारा। पुलिस ने इस कार्रवाई में नीतू छारी निवासी राव साहब का बाडा गडरपुरा धौलपुर को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि नीतू छारी 04 फरवरी को उस दुधमुंही बच्ची को लेकर आई है तथा उसको अन्यन्त्र बेचने के प्रयोजन से कहीं जाने की फिराक में थी। पुलिस टीम द्वारा बच्ची के संबंध में पूछताछ की गयी तो नीतू छारी द्वारा बच्ची का नाम लाडो (बदला हुआ नाम) बताया गया। जिस पर नीतू छारी से बच्ची के जन्म संबंधी दस्तावेज तथा अन्य कागजात मांगे तो कोई कागज अपने पास नहीं होना बताया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में महिला नीतू छारी द्वारा बताया कि उक्त बच्ची को मैं ने एक लाख पचास हजार रूपये में दिल्ली से खरीदा है। इस संबंध में महिला थाने पर धारा 98,99,143 (4), 61 (2) ए बीएनएस में कार्रवाई करते हुए दुधमुंही बच्ची को बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई आरोपी महिला नीतू छारी से की गई पूछताछ में उक्त प्रकरण में कई लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली है। पुलिस की पडताल में दुधमुंही बच्ची लाडो (बदला हुआ नाम) के मूल माता-पिता के सिक्किम के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। इस बच्च्ची का दो माह पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्म हुआ था। यह गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर देह व्यापार की मंडियों में लडकियों की सप्लाई करने का काम करता है। आरोपी नीतू छारी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ जल संसाधन मंत्री ने अजमेर...