मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले ₹5,000-₹5,000 के इनामी बदमाश उमेश ठाकुर और रोहित पटोना गिरफ्तार, DST दक्षिण और महेश नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर जिला दक्षिण की डीएसटी (DST) और महेश नगर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मारपीट एवं गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उमेश ठाकुर और रोहित पटोना आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर ₹5,000-₹5,000 का इनाम घोषित था।

​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के अनुसार, परिवादी मौनू शर्मा (निवासी रामपुरा पाटन) ने 9 अप्रैल 2026 को महेश नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, चित्रांश स्कूल के पास पालिका बाजार में उनके मामा हरिशंकर शर्मा चाय पी रहे थे। तभी अचानक 15-20 लड़कों ने आकर उन पर लकड़ियों से जानलेवा हमला कर दिया और उनकी थार गाड़ी (RJ60 CF 8196) को बुरी तरह तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला (प्रकरण संख्या 180/26) दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों के लगातार फरार रहने पर कार्यालय द्वारा 13 अप्रैल 2026 को दोनों पर ₹5,000-₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।

​विशेष टीम ने तकनीकी सहायता से दबोचा

​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) ललित कुमार शर्मा के निर्देशन, डीएसटी प्रभारी विशंभर दयाल (पु०नि०) और महेश नगर थानाधिकारी मदन कड़वासरा (पु०नि०) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आसूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर दोनों इनामी बदमाशों को दस्तयाब कर लिया। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

    1. ​उमेश ठाकुर उर्फ अंग्रेज (उम्र 26 वर्ष), पिता: प्रेमसिंह, जाति: राजपूत, निवासी: प्लाट 47, गीजगढ़ विहार, सोडाला, हाल निवासी: 118/35 अग्रवाल फार्म, जयपुर।
    2. ​रोहित पटोना (उम्र 22 वर्ष), पिता: महावीर प्रसाद, जाति: वाल्मीकि, निवासी: प्रताप एन्क्लेव, वाटिका रोड, सांगानेर सदर, जयपुर।

​विशेष योगदान: कार्रवाई में डीएसटी के सउनि प्रेमचंद और हैड कांस्टेबल राजेश की विशेष भूमिका रही।

 

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

    • ​महेश नगर थाना टीम: मदन कड़वासरा (पु०नि०), भगवान सहाय (उनि), श्रवणराम (कानि) एवं अंकित (कानि)।
    • ​डीएसटी जयपुर दक्षिण टीम: विशंभर दयाल (पु०नि०), धर्मेंद्र (उनि), प्रेमचंद (सउनि), हंसराज (हैड कानि), अभयसिंह (हैड कानि), राजेश (हैड कानि), मानसिंह (हैड कानि), अजयपाल (कानि), राजवीर (कानि) एवं देवेंद्र (कानि)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: नागौर जिले ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, नई दिल्ली में हुआ सम्मान

नागौर/ नरेश गुनानी/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर...