मानसरोवर में खौफ का अंत: अपहरण की कोशिश और लूट के मामले में सर्वेश शर्मा गैंग गिरफ्तार

मानसरोवर में खौफ का अंत: अपहरण की कोशिश और लूट के मामले में सर्वेश शर्मा गैंग गिरफ्तार

| गौरव कोचर

जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षिराज (IPS) ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 की रात सेंट विल्फ्रेड स्कूल के पास हुई सनसनीखेज लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सर्वेश शर्मा सहित तीन बदमाशों को दबोचा है।

क्या था मामला?

​परिवादी जीतराम चौधरी निवासी फागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पहले सेंट विल्फ्रेड स्कूल के पास चाय की थड़ी लगाता था, जहाँ सर्वेश शर्मा से उसकी पहचान हुई थी। करीब दो महीने पहले सर्वेश ने जीतराम से उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी मांगी थी, जिसे जीतराम ने देने से मना कर दिया।

​31 दिसंबर की रात जब जीतराम कॉलेज के पास चाय पी रहा था, तभी सर्वेश शर्मा अपने 4-8 साथियों के साथ दो गाड़ियों में आया। आरोपियों ने जबरन जीतराम को गाड़ी में पटक लिया और उसकी जेब से 30,000 रुपयेआईफोन-13 लूट लिया। बदमाशों ने गाड़ी के अंदर जीतराम के साथ जमकर मारपीट की, जिससे बचने के लिए वह चलती गाड़ी से कूद गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ललित कुमार शर्मा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण) और आदित्य काकड़े (सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर) के निर्देशन में महेन्द्र सिंह यादव (थानाधिकारी शिप्रापथ) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर जाल बिछाकर मुख्य आरोपी को मानसरोवर से डिटेन किया।

पुलिस टीम: महेन्द्र सिंह यादव, सुमेर सिंह, छोटु राम, मंगलज, जयदेव और प्रभास ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

पकड़े गए बदमाशों का प्रोफाइल

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

  1. सर्वेश शर्मा (31 वर्ष): निवासी बहरोड़, कोटपुतली (मुख्य सरगना व आदतन अपराधी)
  2. राजेश कुमार (34 वर्ष): निवासी कोकावास, सांगानेर
  3. सोहन लाल बैरवा (36 वर्ष): निवासी मालपुरा, टोंक (हाल मुहाना, जयपुर)

बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के पास से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी (नंबर RJ60CD7081) और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

आदतन अपराधी है सरगना सर्वेश

​जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सर्वेश शर्मा एक चालान शुद्धा आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। यह गैंग इलाके में शराब पीकर ठेले वालों और दुकानदारों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने के लिए भी कुख्यात है। पुलिस अब इस गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...