महिला कृषकों का सशक्तीकरण: निःशुल्क बीज मिनीकिट से बढ़ रही आत्मनिर्भरता

महिला कृषकों का सशक्तीकरण: निःशुल्क बीज मिनीकिट से बढ़ रही आत्मनिर्भरता

07 अक्टूबर 2025 | जयपुर | नरेश गुनानी 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों और विशेष रूप से महिला कृषकों के सशक्तीकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। कृषि को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है।

सरकार की पहल के तहत महिला कृषकों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए जा रहे हैं, ताकि वे उच्च गुणवत्ता वाली फसलों का उत्पादन कर सकें और अपनी आय में वृद्धि कर सकें। महिलाएं बुआई से लेकर कटाई तक कृषि के हर चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू की गई है।

कृषि विभाग की पहल

कृषि विभाग द्वारा महिलाओं को मूंग, मोठ, ज्वार, मक्का, बाजरा, मूंगफली और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों के बीज मिनीकिट दिए जा रहे हैं। इस पहल से महिला कृषक न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि राज्य और देश की अर्थव्यवस्था में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

बजट 2025-26 के अंतर्गत व्यापक वितरण

राज्य सरकार ने खरीफ-2025 सीजन में विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 27 लाख 95 हजार 337 निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (NMEO-OS) के तहत मूंगफली व सोयाबीन के 18,966 मिनीकिट
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) के तहत उड़द, अरहर व ज्वार के 2,16,651 मिनीकिट
  • राज्य बजट योजना के तहत मक्का के 11,49,658, बाजरा के 7,99,995, मूंग के 4 लाख और मोठ के 1 लाख मिनीकिट

प्राथमिकता वर्गों को विशेष लाभ

इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु व सीमांत कृषकों, स्वयं सहायता समूहों, निशक्तजनों तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली महिला कृषकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

बीज वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह कार्य जन आधार कार्ड के माध्यम से किया जा रहा है। कृषि पर्यवेक्षक लाभार्थियों को बीज देने के साथ ही फसल चयन, बुवाई की विधि, प्रबंधन और बीज उपयोग के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, जिससे किसानों को अधिक उपज मिल सके।

राजस्थान आत्मनिर्भर कृषि राज्य की ओर

सरकार के कुशल नेतृत्व में राज्य में केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। इससे किसानों और महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती मिल रही है, बल्कि राजस्थान आत्मनिर्भर कृषि राज्य बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...