महाराव शेखाजी निर्वाण दिवस पर 10,000 लोगों को बांटी गई आइसक्रीम, भव्य आयोजन में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल

महाराव शेखाजी निर्वाण दिवस पर 10,000 लोगों को बांटी गई आइसक्रीम, भव्य आयोजन में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अप्रैल 30, 2025

जयपुर। महाराव शेखाजी निर्वाण दिवस समारोह के उपलक्ष्य में खातीपुरा में एक भव्य और सेवाभावी आयोजन किया गया। प्रातः 10:15 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए लगभग 10,000 लोगों — जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल थे — को ठंडाई के रूप में आइसक्रीम वितरित की गई।

खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि इस आयोजन में डॉ. संजय सिंह शेखावत (उपाधीक्षक, सवाई मानसिंह अस्पताल), पार्षद वीरेंद्र सिंह शेखावत (वार्ड 42), पृथ्वी सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह मीठड़ी, जय सिंह राजावत, हरि सिंह दातिल, जितेंद्र सिंह डाबर उर्फ ‘कला’, हरि सिंह शेखावत, महावीर सिंह चौहान, नारायण सिंह बहाली सहित माजीसा ग्रुप व आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Images by aparichitsource

अतिथियों का सम्मान साफा, दुपट्टा और महाराव शेखाजी की सुंदर तस्वीर भेंट कर किया गया। आयोजन स्थल पर छायादार टेंट, डस्टबिन और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे, जिससे कहीं भी कोई अव्यवस्था नहीं हुई।

इस आयोजन ने समाज सेवा और संगठन की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...