महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा का बूंदी दौरा: तालेड़ा थाने का निरीक्षण, जवानों संग किया रात्रि भोज, अपराध गोष्ठी में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

गौरव कोचर/बूंदी/जयपुर। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार देर शाम बूंदी जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तालेड़ा थाने का औचक भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों व जवानों से सीधा संवाद किया और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। दौरे में उनके साथ कोटा रेंज महानिरीक्षक पुलिस हरेंद्र कुमार एवं पुलिस मुख्यालय जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप भी उपस्थित रहे।

​जवानों के साथ किया रात्रि भोज, बढ़ाया मनोबल

​डीजीपी ने थाना परिसर स्थित पुलिस मेस का निरीक्षण कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मेस में जवानों के साथ बैठकर रात्रि भोज किया और अनौपचारिक बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों को कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और टीम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आमजन को सुरक्षित वातावरण देना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​अपराध गोष्ठी: नए कानूनों के क्रियान्वयन व जीरो टॉलरेंस पर जोर

​भ्रमण के बाद डीजीपी ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के साथ विस्तृत अपराध गोष्ठी आयोजित की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • ​नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन: नवीन आपराधिक कानूनों के तहत त्वरित और सख्त कार्रवाई कर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
  • ​संगठित व गंभीर अपराधों पर प्रहार: गंभीर व संगठित अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
  • ​साइबर सुरक्षा: साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ पीड़ित की सूचना पर तत्काल एक्शन लिया जाए।
  • ​अनुसंधान में तेजी: लंबित प्रकरणों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

​परिवादियों से संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी गश्त

​डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक परिवादी की बात पूरी संवेदनशीलता से सुनी जाए और त्वरित राहत दी जाए। महिला, बाल अपराध और संपत्ति संबंधी अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्थानीय आसूचना तंत्र (मुखबिर नेटवर्क) को मजबूत करने, अपराध संभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने तथा नए सीएलजी सदस्यों को जोड़कर जन-सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया।

​बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बूंदी संजय सिंह चम्पावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध अनुसंधान सेल) जसवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान सेल) अदिति चौधरी सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: नागौर जिले ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, नई दिल्ली में हुआ सम्मान

नागौर/ नरेश गुनानी/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर...