महागामा में झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन की बैठक सम्पन्न
महागामा, 24 अगस्त। नेहा रंजन झारखंड। टेलीग्राफ टाइम्स
झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन की बैठक रविवार को मध्य विद्यालय महागामा में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन ने किया। इस अवसर पर संगठन सचिव अतिकुर रहमान और जिला संयुक्त सचिव सह अनुमंडल प्रभारी मुरारी प्रसाद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान हाशमी ने कहा कि इस वर्ष के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है और संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़ना है। प्रखंड उपाध्यक्ष नीलेश कुमार ने कहा कि 31 अगस्त को गोड्डा में आयोजित होने वाले कर्मचारी शक्ति समागम में महागामा प्रखंड से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रखंड संयुक्त सचिव नियाज अहमद ने आगामी 21 सितंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाली रैली की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष अब्दुल शकूर और राजेंद्र पंडित ने संगठन के आय-व्यय का ब्यौरा रखा।
बैठक में सनातन कुमार दास, सुनील पंडित, शहजाद अनवर, सागर प्रकाश, कमर मुस्तर, राजीव कुमार, मणिभूषण, ताहिर, इकबाल, उपेंद्र महतो, पवन कुमार, नसीम अख्तर, बलराम यादव समेत दर्जनों सदस्य शामिल हुए।