महागामा में गुरुजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स/ नेहा रंजन झारखंड
By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 25,2025
महागामा, 25 जुलाई।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्षेत्रीय कार्यालय के सौजन्य से शुक्रवार को महागामा स्थित राज रेस्टोरेंट में “गुरुजन सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना तथा उन्हें बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराना था।
समारोह का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कामेश्वर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य प्रबंधक (ऋण) आलोक कुमार, मुख्य प्रबंधक (मूल्यवर्धित सेवा) नीरज कुमार, ऊर्जानगर शाखा प्रबंधक अमित कुमार, महागामा बाजार शाखा प्रबंधक सुमित कुमार, एवं ललमटिया शाखा प्रबंधक प्रभात रंजन प्रमुख रूप से शामिल थे।

क्षेत्रीय प्रबंधक कामेश्वर कुमार ने समारोह में उपस्थित शिक्षकों को झारखंड सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए समझौते की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपने वेतन खातों को सैलरी अकाउंट में परिवर्तित करें ताकि उन्हें इससे संबंधित अनेक लाभ प्राप्त हो सकें।
उन्होंने बताया कि सैलरी खाता धारकों को विशेष बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें रुपे डेबिट कार्ड, रिश्ते अकाउंट, बीमा योजनाएं, तथा आसान ऋण सेवाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में सतीश झा, जितेंद्र यादव, रीतेश रंजन, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, नियाज अहमद, सुनील पंडित एवं कुंदन कुमार शाही सहित कई शिक्षक शामिल रहे।
इस आयोजन को लेकर शिक्षकों ने भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक भोजन के साथ हुआ।

