महाकुम्भ में पांच एकड़ में की जायेगी स्टेट पवेलियन की स्थापना

Telegraph Times
लखनऊ:उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा महाकुम्भ में लगभग 05 एकड़ में उत्तर प्रदेश स्टेट पवेलियन की स्थापना की जायेगी। पर्यटक यहां प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों सहित अन्य आकर्षणों की झलक देख सकेंगे। हस्तशिल्प बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई अन्य आयोजन भी होंगे। पवेलियन में लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध हस्तशिल्प बाजार सजाई जायेगी। इसके अलावा धार्मिक स्थलों की झांकी भी प्रस्तुत की जायेगी।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की अपनी विशिष्टता है। धार्मिक-आध्यात्मिक, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के साथ-साथ यहां के व्यंजन, हस्तशिल्प, गीत और नृत्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। महाकुम्भ में लगभग 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। इन्हें प्रदेश की प्रसिद्ध विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि महाकुम्भ क्षेत्र सेक्टर 7 नागवासुकी मंदिर के समीप लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में उत्तर प्रदेश स्टेट पवेलियन का निर्माण हो रहा है। उत्तर प्रदेश के 12 प्रमुख सर्किटों- रामायण सर्किट, कृष्ण ब्रज सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, महाभारत सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी-कबीर सर्किट, जैन सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, वाइल्ड लाइफ एवं ईको सर्किट, क्राफ्ट सर्किट, स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के महत्वपूर्ण स्थलों को दर्शाया जाएगा। साथ ही, 15,000 स्क्वायर फीट के वृहद मानचित्र पर थ्री-डी तकनीक के माध्यम से अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, कुशीनगर, सारनाथ, नैमिषारण्य सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को दर्शाया जाएगा। इन स्थलों के महात्म्य के बारे में बताया जाएगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिले की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के लिए 75 स्टॉल लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन मंच बनाए जाएंगे। खान-पान के 20 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जहां स्थानीय के साथ-साथ विभिन्न प्रांतों के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। पवेलियन में अलग-अलग सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे, जहां पर्यटक सेल्फी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अबकी बार का महाकुम्भ पारम्परिक महाकुम्भ से कुछ अलग होगा। इसमें सुरक्षा के साथ साफ-सफाई एवं नये उपकरणों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री महाकुम्भ को भारत की सांस्कृतिक विविधिता, एकता, अध्यात्म को विश्व पटल पर पहुंचाना चाहते हैं। इस दृष्टि से इस बार का महाकुम्भ का आयोजन विशेष होने जा रहा है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मासूम बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गौरव कोचर टेलीग्राफ से 7 फ़रवरी धौलपुर:जिला पुलिस ने मासूम...

कारागृह की आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जोधपुर:राजस्थान राज्य विधिक...

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने दिया एक दिवसीय धरना

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जयपुर: राजस्थान परिवहन...

राजस्थान: बीजेपी कैबिनेट मंत्री ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप, विधानसभा में हंगामा

गौरव कोचर जयपुर | 7 फरवरी | टेलीग्राफ टाइम्स राजस्थान...