मरम्मत और पुनर्वास पर विशेषज्ञ चर्चा, छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान

मरम्मत और पुनर्वास पर विशेषज्ञ चर्चा, छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान

लोकेंद्र सिंह शेखावत •

जयपुर, 9 अक्टूबर। स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान (एसकेआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में “मरम्मत और पुनर्वास केस स्टडीज़” विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। इस सत्र में सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र के विद्यार्थियों को संरचनाओं की मरम्मत, संरक्षण और पुनर्वास से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और व्यवहारिक अनुभवों से अवगत कराया गया।

वार्ता का संचालन टेक्सेल कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अनुसंधान एवं विकास प्रमुख डॉ. राकेश चौधरी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में विभिन्न प्रकार की संरचनाओं में मरम्मत और पुनर्वास की आवश्यकता, मूल्यांकन की वैज्ञानिक विधियों तथा व्यावहारिक समाधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. चौधरी ने प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवनों, मंदिरों और जल टंकियों के पुनर्वास कार्यों के वास्तविक उदाहरण साझा करते हुए छात्रों को क्षेत्रीय चुनौतियों और समाधान की बारीकियों से परिचित कराया।

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे विशेषज्ञ सत्र अकादमिक शिक्षा और औद्योगिक अनुभव के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को इन वार्ताओं से मिले ज्ञान को व्यवहारिक रूप में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. भारती एम. और डॉ. पूजा गुप्ता ने प्रतिभागियों से सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं प्राप्त कीं तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

संस्थान द्वारा ऐसे तकनीकी सत्रों के माध्यम से छात्रों को न केवल व्यावहारिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि भविष्य में सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में भी प्रेरित किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...