मदर्स डे पर आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने अनाथ बालिकाओं संग काटा केक, बांटी खुशियां

राजस्थान


मदर्स डे पर आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने अनाथ बालिकाओं संग काटा केक, बांटी खुशियां

Written By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 11, 2025

जयपुर, रविवार

मदर्स डे के अवसर पर आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक सराहनीय पहल करते हुए मालवीय नगर के मदर टेरेसा नगर स्थित समर्पण संस्थान में रह रही 60 बालिकाओं के साथ यह विशेष दिन मनाया। ट्रस्ट की ओर से रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं के साथ केक काटा गया और उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष हितेश आडवाणी ने जानकारी दी कि ट्रस्ट द्वारा हर महीने दो बार सेवा कार्य किए जाते हैं, जिसमें 80 से अधिक महिलाएं सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। इस विशेष आयोजन के माध्यम से ट्रस्ट ने न केवल मातृत्व की भावना को सम्मानित किया, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के साथ स्नेह और अपनापन भी साझा किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े कई सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें सुनीता आडवाणी, कशिश आडवाणी, बी.पी. जैन, विनोद नैमनानी, किशन जयनानी, भारत दुलानी, जय सिंह चौधरी, घनश्याम मूलानी, हिमांशु शर्मा, विनोद विजयवर्गीय और हरीश मंगनानी शामिल थे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related