मण्डियों में विरोध तेज: सद्बुद्धि यज्ञ एवं धरनों से सरकार पर दबाव

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
फ़रवरी 27, 2025 19:09 IST
मण्डियों में विरोध तेज: सद्बुद्धि यज्ञ एवं धरनों से सरकार पर दबाव
जयपुर। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर व्यापार बंद का आज पाँचवा दिन रहा, जिससे अब तक सात हजार करोड़ के व्यापारिक टर्नओवर का नुकसान हो चुका है। आक्रोशित व्यापारियों ने मण्डियों के बाहर धरने जारी रखते हुए सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए विभिन्न संभागों में सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किए।

व्यापार संघ ने कृषक कल्याण फीस समाप्त करने, राज्य में अन्य राज्यों से आने वाले कृषि जिन्सों पर पुनः मण्डी शुल्क न लगाने, मोटे अनाज (श्रीअन्न) पर आढ़त बढ़ाने तथा फल-सब्जी मण्डी में कृषक कल्याण फीस हटाकर यूजर चार्ज लगाने की मांग दोहराई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

संघ की कोर कमेटी की बैठक में शनिवार को राजधानी मण्डी, कूकरखेड़ा में आमसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जहाँ अगले कदमों पर चर्चा होगी। मण्डियों के बंद रहने से बाजारों में खाद्य पदार्थों की कमी महसूस की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ता भी प्रभावित हो रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...