मंडोर थाना क्षेत्र में बिना नंबर पिकअप से तांडव, नाकाबंदी तोड़ी, पुलिस व आमजन के वाहन क्षतिग्रस्त—तीन बदमाश गिरफ्तार

मंडोर थाना क्षेत्र में बिना नंबर पिकअप से तांडव, नाकाबंदी तोड़ी, पुलिस व आमजन के वाहन क्षतिग्रस्त—तीन बदमाश गिरफ्तार

| गौरव कोचर

मंडोर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप ने पूरे इलाके में आतंक फैला दिया। ब्लैक शीशों और आगे-पीछे बटटे लगी इस पिकअप ने नाकाबंदी तोड़ी, बैरियर तोड़े, चेतक वाहन को टक्कर मारी और कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए बदमाशों ने लोगों को घायल करने की नियत से सड़क किनारे खड़े लोगों पर पत्थर तक फेंके। घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीछा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।

शाम करीब 05.10 बजे सुरपुरा डैम के पास चैतक-04 जाप्ता तैनात था। उसी दौरान सफेद बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में आई। रोकने का संकेत देने पर चालक और तेज गति से फरार हो गया। पुलिस वायरलेस से कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद पीछा शुरू हुआ। वाहन ओसियां फांटा—दईजर—पुलिस लाइंस—रिंग रोड—मांडलनाथ—करवड़ होते हुए बार-बार दिशा बदलकर भागता रहा। इस दौरान वाहन ने चेतक-04 बोलेरो को जानलेवा टक्कर मारी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद पिकअप ने नाकाबंदी में लगे बैरियर भी तोड़े, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जान जोखिम में पड़ी। स्टेडियम क्षेत्र में वाहन ने चार चक्कर लगाए, जिससे आसपास लोगों में दहशत फैल गई। अंत में मंडोर चौकी के पास खड़ी ब्रेजा कार को जोरदार टक्कर मारने पर पिकअप रुक गई। वाहन से कूदकर भाग रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग दिशा में पीछा कर दबोच लिया।

वाहन की तलाशी में बड़ा वायर कटर, तीन लगिया, कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान बरामद हुआ। भागते समय आरोपी लोहे का सरिया लहरा रहे थे और राहगीरों पर पथराव कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. धीरेन्द्र सिंह पुत्र रूप सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी गांव तेना, थाना शेरगढ़।
  2. राजूराम पुत्र देवाराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गांव देडू, थाना शेरगढ़।
  3. चोथा राम उर्फ सवाई पुत्र गजाराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी बेलवा, थाना शेरगढ़।

थाना मंडोर में आरोपियों के विरुद्ध उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ जारी है। वाहन द्वारा किए गए नुकसान व दुर्घटना संबंधी मामला भी दर्ज किया गया।

पुलिस टीम—
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार शर्मा, थानाधिकारी किशनलाल मय जाप्ता।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...