भीषण बस हादसे में मृतकों को पुष्कर में दी गई श्रद्धांजलि

भीषण बस हादसे में मृतकों को पुष्कर में दी गई श्रद्धांजलि

एनएसयूआई ने हादसे के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर।
जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर हाल ही में हुए भीषण बस हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों की याद में शुक्रवार को तीर्थराज पुष्कर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। एनएसयूआई पुष्कर इकाई के अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में ब्रह्म घाट पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दीप प्रज्वलित कर मौन रखा गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर एनएसयूआई अध्यक्ष पाराशर ने कहा कि पिछले कुछ समय में राजस्थान में एक के बाद एक दर्दनाक घटनाएं हुई हैं — चाहे वह सीरप हादसा हो, स्कूल हादसा, एसएमएस अस्पताल की लापरवाही हो या अब यह बस हादसा। इन सभी घटनाओं से यह स्पष्ट है कि सरकार प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा, “राज्य की जनता लगातार असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार को इन हादसों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।”

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान राहुल पाराशर, प्रकाश योगी, ओम गुर्जर, रेहान खान, सुनील समरिया, समर तेजी, शुभम घारु, लाला घारु, किशन घारु, सोमेश नागौरा, सागर कुमार, पीयूष, राकेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने एकस्वर में कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए तथा पीड़ित परिवारों को शीघ्र और उचित मुआवजा दिया जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जयपुर/ सुनील शर्मा/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय...