भारत विकास परिषद सांगानेर महिला मंडल का लहरिया उत्सव धूमधाम से संपन्न

भारत विकास परिषद सांगानेर महिला मंडल का लहरिया उत्सव धूमधाम से संपन्न

By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 03,2025
मनीषा गोयल बनीं लहरिया क्वीन, प्रीति गुप्ता रहीं उपविजेता

जयपुर। भारत विकास परिषद शाखा प्रताप नगर, सांगानेर द्वारा सीतापुरा में लहरिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांगानेर शाखा की महिला सहभागिता प्रमुख रजनी त्यागी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमी एवं समाजसेवी मानसी सांखला और विशिष्ट अतिथि के रूप में कीर्ति शर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत से हुई। इसके पश्चात आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर की छात्राएं जानवी कालोसिया, खुशी पवार एवं अन्नपूर्णा ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की। रजनी त्यागी ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं समाज सेवा कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन आर्किटेक्ट एवं इंटीरियर डिजाइनर मोनिका त्यागी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन-गीत, नृत्य, मेहंदी, लहरिया प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दर्शकों ने पूरे उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

निर्णायक मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। नृत्य प्रतियोगिता में सीमा प्रथम, बबीता गोयल द्वितीय और विनीता तृतीय रहीं। लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में मनीषा गोयल ने प्रथम तथा प्रीति गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि मानसी सांखला द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि मानसी सांखला ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। विशिष्ट अतिथि कीर्ति शर्मा ने भारत विकास परिषद की मातृशक्ति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

अंत में रजनी त्यागी ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि सहित सभी उपस्थित सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...