भारत की जीडीपी 6.3 से बढ़कर 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान : अश्विनी कुमार

गणेश शर्मा | टेलीग्राफ टाइम्स | 31जनवरी
लखनऊ:फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 स्वागत योग्य है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के बाह्य क्षेत्र के लचीलेपन को रेखांकित करता है। वित्तीय वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी 6.3 प्रतिशत से बढ़कर 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। वैश्विक प्रतिकूलताओं और बढ़ते संरक्षणवाद पर काबू पाने के लिए निर्यात में छह प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।

फियो अध्यक्ष ने चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिदृश्य से निपटने में सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता तथा सतत विकास पर निरंतर नीतिगत फोकस की आवश्यकता पर बल दिया है जो निर्यात क्षेत्र के लिए एक उत्साहजनक संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि एक स्थिर और बढ़ती अर्थव्यवस्था निर्यात-उन्मुख उद्योगों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है। भू-राजनीतिक तनाव, मुद्रा स्फीति और वैश्विक मंदी जैसी चुनौतियों पर सर्वेक्षण की अंतर्दृष्टि को स्वीकार करती है। भारतीय निर्यातकों को उभरते वैश्विक मांग पैटर्न के प्रति चुस्त और अनुकूल रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...