भारत-अर्जेंटीना व्यापारिक रिश्तों में नया उछाल: 2026 के पहले सात महीनों में 4.33 अरब डॉलर के साथ भारत बना 5वां सबसे बड़ा साझेदार

नई दिल्ली/नरेश गुनानी/भारत और अर्जेंटीना के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती सात महीनों (जनवरी से जुलाई) के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 4.335 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। इस शानदार वृद्धि के साथ भारत अब अर्जेंटीना का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है।

​भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए कहा कि अर्जेंटीना, हाल के वर्षों में स्थापित मजबूत आर्थिक आधार को आगे बढ़ाते हुए भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को नए आयाम दे रहा है।

एक-दूसरे की पूरक हैं दोनों अर्थव्यवस्थाएं

राजदूत मारियानो कॉसिनो के अनुसार, भारत और अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने के बाद दोनों देश कृषि, ऊर्जा, तकनीक और व्यापार जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में जनरल जोस डी सैन मार्टिन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजदूत ने रेखांकित किया कि दोनों देशों के बीच कुल वार्षिक व्यापार 6 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है और आर्थिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

मर्कोसुर (Mercosur) पीटीए के विस्तार पर सहमति

अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी व्यापारिक समूह ‘मर्कोसुर’ (जिसमें अर्जेंटीना, ब्राजील, पराग्वे और उरुग्वे शामिल हैं) का संस्थापक सदस्य है। राजदूत कॉसिनो ने स्पष्ट किया कि भारत के साथ मौजूदा ‘अधिमान्य व्यापार समझौते’ (Preferential Trade Agreement – PTA) के विस्तार को लेकर मर्कोसुर के सभी सदस्य देशों के बीच आम सहमति बन चुकी है।

​वर्तमान में लागू पीटीए सीमित वस्तुओं और उत्पादों तक ही प्रभावी है। इसे व्यापक रूप देने के लिए सदस्य देशों के साथ समन्वय बढ़ाया जा रहा है। कॉसिनो ने विश्वास जताया कि इस समझौते के विस्तार से दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे, जिससे दक्षिण अमेरिका और एशियाई बाजार के बीच आर्थिक सेतु और अधिक सुदृढ़ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...