भारतीय सिंधु सभा किशनगढ़ बास इकाई में महिला मंडल का गठन

भारतीय सिंधु सभा किशनगढ़ बास इकाई में महिला मंडल का गठन

तुलसा वासवानी बनीं अध्यक्ष, भावना मदान महासचिव और कोमल मंघनानी कोषाध्यक्ष

किशनगढ़ बास, 11 सितम्बर ।नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स।
भारतीय सिंधु सभा इकाई किशनगढ़ बास की बैठक संत कंवर राम हरि मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इस बैठक में महिला इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में श्रीमती तुलसा वासवानी को अध्यक्ष, भावना मदान को महासचिव तथा कोमल मंघनानी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में भारतीय सिंधु सभा के जिला महासचिव सुनील बतरा, संरक्षक राजेश कामदार, अध्यक्ष प्रभु दयाल चंदनानी, सचिव संजय बजाज, बंटी हरवानी तथा महिला मंडल की संरक्षक इंजना बतरा की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस अवसर पर जिला महासचिव सुनील बतरा ने कहा कि महिला मंडल का गठन संगठन को नई दिशा देगा और आने वाले समय में युवा पुरुष एवं युवा महिला मंडल का गठन भी किया जाएगा।

महिला मंडल गठन के दौरान उपस्थित सदस्य:
आसु हरवानी, पुष्पा कामदार, रेखा तेजवानी, खुशी बतरा, भाविका भारती, हिमांशी मंघनानी, पूजा भारती, कीर्ति अडवानी, रेशमा अडवानी, कशिश पमनानी, शिवानी घिंगाणी, सोनिया, भगवती मदान, नरेश मंघनानी, हीरु हरवानी, सुनील वलेचा सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहीं।

इस गठन को संगठन में महिला शक्ति की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक माना जा रहा है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और सशक्त बनाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related