भाजपा मंडल स्तरीय सेवा पखवाड़ा बैठक संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
बिलासपुर, 11 सितम्बर। गणपत चौहान ब्यूरो चीफ़, छत्तीसगढ़,टेलीग्राफ टाइम्स।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में पूर्वी मंडल की सेवा पखवाड़ा बैठक संपन्न हुई। बैठक में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिले से आए कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा पूरे देश में विभिन्न जनसेवा कार्य करेगी। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, मोदी जी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, रंगोली प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, स्वास्थ्य शिविर तथा दिव्यांगजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भोगल ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है। “सेवा ही संगठन” का मंत्र हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिला है और इसे घर-घर तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी ने कार्यक्रम का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इस पखवाड़े में हर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएगा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का संदेश पहुंचेगा।
बैठक में मंडल महामंत्री शेखर पाल, महामंत्री आशुतोष शर्मा, मंडल प्रभारी विकास सलूजा, पार्षद प्रवीण सेन, मोती गंगवानी, दिनेश देवांगन, सुब्रत दत्ता, कृष्ण रजक, भुवनेश्वर कश्यप, विक्की रजक, पूनम सिंह, निर्मल जीवनानी, नितिन छाबड़ा, शैलेंद्र बाजपेई, देवाशीष दत्त, लोकेश्वरी राठौर, मोनू भाटिया, ओमकांत तिवारी, अजीत मोटवानी, बसंत पटेल, राजेश सूर्यवंशी, रवि घोष, पिंकी इंगोले, चंदन यादव, सुष्मिता घोष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

