भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने कटसुरा में सेवा पर्व पखवाड़ा शिविर में किया पट्टों का वितरण

भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने कटसुरा में सेवा पर्व पखवाड़ा शिविर में किया पट्टों का वितरण

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

किशनगढ़/अजमेर, 18 सितम्बर। रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर, संपादन सुनील शर्मा।टेलीग्राफ टाइम्स।
ग्राम पंचायत कटसुरा (अराई) में गुरुवार को सेवा पर्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा नेता सुभाष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में पात्र परिवारों को पट्टे वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता चौधरी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी ली और आमजन को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके।

चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर चल रहे सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत पूरे प्रदेश में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे ग्रामीणों को न केवल योजनाओं की जानकारी मिल रही है बल्कि उनका सीधा लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

शिविर के दौरान कटसुरा सरपंच, उपखण्ड अधिकारी, विभागीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...