भाजपा जिला कार्यालय पर होगी जनसुनवाई, मंत्री सुरेश सिंह रावत होंगे मौजूद
रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स /हरि प्रसाद शर्मा अजमेर
By : सुनील शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 25,2025
अजमेर। राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत 26 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय, भुणाबाय (अजमेर) में जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव व शिकायतें सुनी जाएंगी। रावत संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। जनसुनवाई में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष, प्रधान, वरिष्ठ पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
मंत्री रावत पूर्व में भी जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते रहे हैं और त्वरित समाधान की दिशा में तत्पर रहते हैं। इस जनसुनवाई के जरिए संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

