केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दी बधाई
| रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल का जन्मदिवस सोमवार को पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प को दोहराते हुए दिन भर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता अभियान से लेकर गौ-सेवा तक के कार्य शामिल रहे।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने निवास पहुँचकर दी शुभकामनाएँ
इस अवसर पर विशेष रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अजीत सिंह भोगल के निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ने केक कटिंग कार्यक्रम में शिरकत की और भोगल को शाल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
धार्मिक अनुष्ठान और स्वच्छता का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुई। सर्वप्रथम कलगी धार गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद भोगल ने नेहरू नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर एवं साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह व अन्य सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
समाज को स्वच्छता का संदेश देने के लिए शांति नगर (वार्ड क्रमांक 17) के गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए वहीं केक काटकर खुशियाँ साझा कीं।
बच्चों के बीच वितरण और गौ-सेवा
-

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स। शिक्षा और बच्चों के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए गुरु तेग बहादुर स्कूल में बच्चों के साथ समय बिताया गया। इसके पश्चात जरहाभाटा मिनी बस्ती (वार्ड क्रमांक 21) स्थित आंगनबाड़ी में बच्चों को पेंसिल और कंपास बॉक्स का वितरण किया गया। दिन का समापन बिलासपुर शहर की गौशाला में गौ-सेवा के साथ हुआ, जहाँ गायों को फल और सब्जियां खिलाई गईं। इस दौरान उत्कृष्ट गौ-सेवा के लिए शिवांश पांडे और अजीता पांडे को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस पूरे आयोजन के दौरान गणपत चौहान, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता, अमर सिंह राजपूत, जिला महिला मोर्चा मंत्री श्रद्धा तिवारी, मीनाक्षी यादव, पार्षद कार्तिक यादव, मनोज यादव, ध्रुव देवांगन, गुलशन खांडेकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
