भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया पहुंचे जोधपुर: दिल्ली में खत्म होगा दस साल का कुशासन: पूनिया

 

लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
06 फरवरी
जोधपुर:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा संगठन प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने दावा किया है कि इस बार दिल्ली चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले दस साल का कुशासन खत्म होने जा रहा है। यह बात उन्होंने यहां जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में दस साल के कुशासन को समाप्त कर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा में सरकार बनाएगी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए शोध और रिसर्च का विषय है लेकिन विपक्ष इस पर बार-बार सवाल कर रहा है जो उचित नहीं है। बजट को लेकर उन्होंने कहा कि देश में आम बजट आम व मध्यम व्यक्तियों के लिए रहा है। राजस्थान के बजट पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरह ही राजस्थान का बजट मध्यम वर्ग के लिए होगा और राजस्थान को एक नई विकास की गति मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत :

इससे पहले डॉ. सतीश पूनिया का जोधपुर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर देहात के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि भाजपा जोधपुर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके साथ जोधपुर पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष अरविंद बर्रा, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री घेवरराम बिश्नोई, राजस्थान आसान मंडल के पूर्व निदेशक रामप्रकाश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रतिपालसिंह वालेचा, युवा मोर्चा जोधपुर देहात जिला महामंत्री देवीसिंह दईकड़ा, प्रतापसिंह भेड़, मनीष पुरोहित, सुमित्रा बिश्नोई, भागीरथ भादू, रणजीत कड़वासरा, गौरव जैन, पुखराज गौड़ सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पूनिया का साफा बंधवा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शीतला माता मंदिर में भव्य जागरण संपन्न, आज होगी पूजा-अर्चना

शीतला माता मंदिर में भव्य जागरण संपन्न, आज होगी...