भाजपा का 46वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया, कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं – सुरेश रावत

भाजपा का 46वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया, कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं – सुरेश रावत

Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
अप्रैल 06, 2025 21:31 IST
टेलीग्राफ टाइम्स

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर — भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को अजमेर देहात जिला संगठन द्वारा कांकरिया भूणाबाय स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं सांसद भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के गायन से हुई। इस शुभ अवसर पर मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसने सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।”

Images by aparichitsource

रावत ने पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा, संघर्ष और सेवा भावना का स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जिले भर से आए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं भी संवेदनशीलता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “भाजपा की नींव कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवाभाव पर टिकी है, जो संगठन की असली ताकत हैं।”

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा का इतिहास सेवा, संगठन और समर्पण का इतिहास है, और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पार्टी की नीति और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिले एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। सभी ने पार्टी के स्थापना दिवस को ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण दोहराया।

कार्यक्रम में पार्टी ध्वज वंदन, संगठनात्मक गतिविधियों की प्रस्तुति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सामूहिक श्रवण हुआ, जिसे कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।

इस आयोजन ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा बल्कि यह संदेश भी दिया कि भाजपा एक विचारधारा, सेवा और समर्पण का नाम है, जिसमें हर कार्यकर्ता देश सेवा के पथ पर अग्रसर है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में धूमधाम से मनाई महर्षि पाराशर जयंती

राजस्थान  रायपुर में धूमधाम से मनाई महर्षि पाराशर जयंती Edited By:...

भारत की सैन्य ताकत पर पूरा विश्वास: सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पाकिस्तान को चेताया

राजस्थान भारत की सैन्य ताकत पर पूरा विश्वास: सैयद नसीरुद्दीन...

एक रुपये में रचाई शादी, मोनू बैरवा ने दिया समाज को दहेजमुक्त विवाह का संदेश

जयपुर राजस्थान  एक रुपये में रचाई शादी, मोनू बैरवा ने...