भांकरोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 40 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला व दो बाउंसर गिरफ्तार, अपहृत सकुशल मुक्त

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (बगरू) दीपक खंडेलवाल (RPS) के निर्देशन में भांकरोटा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहरण और फिरौती की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है। थानाधिकारी दीपक त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल दस्तयाब कर मुख्य षड्यंत्रकारी महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, 6 जिंदा कारतूस और 2 खाली खोल बरामद किए गए हैं।

40 लाख की फिरौती और हाईवे किंग पर बुलाने का दबाव

​16 अगस्त को चिकारड़ा (चित्तौड़गढ़) निवासी ऋत्विज पुत्र पोखरचंद खटीक ने भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 अगस्त को उनके पिता पोखरचंद जयपुर के जयसिंहपुरा स्थित ऑटो गैरेज पर अपनी स्कॉर्पियो ठीक करवा रहे थे। वहां सुमन यादव 3-4 साथियों के साथ बिना नंबर की स्कॉर्पियो में आई और हथियार के दम पर मारपीट कर पोखरचंद का अपहरण कर ले गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के फोन से बेटे को कॉल कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रुपये न देने पर जान से मारने तथा हरियाणा ले जाने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित के बेटे को अजमेर रोड स्थित होटल हाईवे किंग के पास नकदी लेकर पहुंचने को कहा। परिवादी की सूचना पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सुपारी देकर कराया अपहरण, वाई-फाई कॉल से मांगी फिरौती

​पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुमन यादव ने अपने जानकार पोखरचंद से बड़ी रकम ऐंठने के लिए बाउंसर विष्णु गुर्जर के जरिए 4 अन्य बाउंसरों को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। आरोपी पोखरचंद को जबरन गाड़ी में डालकर मुहाना, मानसरोवर, श्यामनगर और करणी विहार इलाकों में घुमाते रहे। पहचान छिपाने के लिए पीड़ित के फोन की सिम निकालकर अपने मोबाइल के वाई-फाई हॉटस्पॉट से वॉट्सऐप कॉल के जरिए फिरौती मांगी गई। देर रात होने पर सुपारी वाले बाउंसरों को गुर्जर की थड़ी पर छोड़कर सुमन पीड़ित को अपने किराये के मकान (मोहित कॉटेज, रजनी विहार) ले गई, जहां रिवाल्वर दिखाकर पोखरचंद के साथ मारपीट की जा रही थी।

तकनीकी निगरानी से 24 घंटे में दबिश

​पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करणी विहार क्षेत्र में लोकेशन ट्रेस की। टीम ने रजनी विहार स्थित मोहित कॉटेज में दबिश देकर अपहृत पोखरचंद खटीक को सकुशल मुक्त कराया और मौके से सुमन यादव सहित दोनों बाउंसरों को धर दबोचा। मामले में शामिल अन्य फरार बाउंसरों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • सुमन यादव (41 वर्ष), पत्नी रविंद्र, निवासी सिसोट, थाना महेंद्रगढ़ सदर, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) हाल निवासी प्लॉट नंबर ई A-1, मोहित कॉटेज, रजनी विहार, अजमेर रोड, थाना करणी विहार, जयपुर।
  • विष्णु गुर्जर (22 वर्ष), पुत्र आलमसिंह, निवासी खेडली, थाना नादौती, जिला करौली (हाल निवासी मोहित कॉटेज, रजनी विहार, जयपुर)।
  • मोनू गुर्जर (21 वर्ष), पुत्र बहादुर सिंह, निवासी जसोरा, थाना गढ़ीबाजना, तहसील बयाना, जिला भरतपुर (हाल किरायेदार मोहित कॉटेज, रजनी विहार, जयपुर)।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

​दीपक त्यागी पु.नि. (थानाधिकारी), सुरेंद्र सिंह उनि, शेर सिंह उनि, मुकेश चतुर्वेदी सउनि, नीरू पाण्डे कानि, प्रमोद कुमार कानि, बाबू लाल कानि, बाबू लाल कानि, सागर कानि, जगन्नाथ कानि, राकेश कुमार कानि और मनभर महिला कानि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...