भरतपुर में होली का जश्न: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलाकारों के संग मनाई फूलों की होली

भरतपुर में होली का जश्न: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलाकारों के संग मनाई फूलों की होली

Written By: संजय सिंह
Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
मार्च 13, 2025 16:23 IST
टेलीग्राफ टाइम्स

भरतपुर: होली के रंग और उमंग के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर के पूंछरी पहुंचकर होली का पर्व धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ मुकुट मुखारविंद और श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। गिरिराज महाराज की तलहटी में स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में दुग्धाभिषेक कर उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर महंत ने मुख्यमंत्री का माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

सरीला जी मंदिर में पूजा-अर्चना

मुकुट मुखारविंद मंदिर के बाद मुख्यमंत्री सरीला जी मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के उपरांत बाल भोग ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Images by aparichitsource

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन समारोह में भी भाग लिया। इस समारोह में बृज क्षेत्र के कलाकारों ने मयूर नृत्य और बम रसिया की मनोरम प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली और नगाड़ा बजाकर होली का आनंद उठाया।

आम जनता के साथ भी खेली होली

समारोह में आम नागरिक भी शामिल हुए, जहां मुख्यमंत्री ने उनके साथ फूलों की होली खेली और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। होली के इस अवसर पर पूरा माहौल रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी इस आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने भी होली के उल्लास में भाग लिया।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

भरतपुर में मुख्यमंत्री का यह होली मिलन समारोह न केवल राजनीतिक संगठनों बल्कि आम जनता के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना। रंगों की बौछार और नगाड़ों की धुन के बीच भरतपुर की धरती पर होली के इस पर्व ने एक नई उमंग और जोश भर दिया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हनुमान बेनीवाल के बेटे को नितिन गडकरी की अनोखी सलाह: “कुछ भी बनना, नेता मत बनना”

हनुमान बेनीवाल के बेटे को नितिन गडकरी की अनोखी...

सवाई माधोपुर में ऐतिहासिक दंगल: पहाड़ी बनी ‘प्राकृतिक स्टेडियम’, दर्शकों में दिखा गजब का जुनून

सवाई माधोपुर में ऐतिहासिक दंगल: पहाड़ी बनी 'प्राकृतिक स्टेडियम',...

बार एसोसिएशन पुष्कर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

बार एसोसिएशन पुष्कर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन् Reported by :...