भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव वर्ष के तहत लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव वर्ष के तहत लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जन-जन तक पहुँचा लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ

लाभ संतृप्ति शिविरों में हजारों लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

गौरव कोचर •

जयपुर, 2 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई है। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी उपखण्डों में लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना रहा।

ई-मित्र केन्द्रों पर जिला प्रशासन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से आयोजित विशेष शिविरों में कुल 6 हजार 591 पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि शिविरों में लाभार्थियों के बैंक खाते खुलवाने, बीमा सुरक्षा कार्ड वितरण, पेंशन योजनाओं में नामांकन और आधार प्रमाणीकरण जैसी सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं।

जिले के विभिन्न उपखण्डों में लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार रही —
जयपुर शहर में 1,273, आमेर में 198, आंधी में 272, बस्सी में 337, चाकसू में 623, दूदू में 129, गोविंदगढ़ में 519, जालसू में 259, जमवारामगढ़ में 142, झोटवाड़ा में 272, जोबनेर में 246, किशनगढ़ रेनवाल में 129, कोटखावदा में 103, माधोराजपुरा में 90, मौजमाबाद में 64, फागी में 155, सांभर में 194, सांगानेर में 233, शाहपुरा में 246 और तुंगा में 285 लाभार्थी शामिल रहे।

प्रतिभा वर्मा ने बताया कि शिविरों में नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहभाग रहा। ई-मित्र संचालकों और विभागीय अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी और दस्तावेजी सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर राज्य सरकार के “विकास को जनसहभागिता का अभियान” बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं।

आगामी कार्यक्रमों के तहत 4 नवम्बर को महाविद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, विचार और योगदान पर भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 6 नवम्बर को राजीविका के सहयोग से पंचायत समिति स्तर पर खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और नवाचार से जोड़ना है।

माडा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी क्रम में 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत विभिन्न जनजागरण, सांस्कृतिक और विकासपरक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिभा वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी गौरव, स्वाभिमान और संस्कृति के संरक्षण को लेकर निरंतर प्रयासरत है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आरंभ हुई यह श्रृंखला समाज के वंचित और जनजातीय वर्ग को सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने वाली पहल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...