ब्लूज़ जयपुर कैफे एंड रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का पर कार्रवाई — संचालक गिरफ्तार, नौ ग्राहक चालान, हुक्का सामग्री जब्त
गौरव कोचर •
जयपुर, 26 अक्टूबर 2025।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) राजर्षि राज (आईपीएस) ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात अशोक मार्ग स्थित BLUES JAIPUR कैफे एंड रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर बालाराम (आरपीएस) के निर्देशन में थानाधिकारी अशोक नगर मोतीलाल शर्मा, उप निरीक्षक गजराज, सहायक उप निरीक्षक रतिराम, कांस्टेबल राजवीर (270) और कांस्टेबल बनवारी (293) की टीम ने कैफे पर दबिश दी।
जांच के दौरान कैफे का प्रबंधक आशीष यादव नौ लोगों को अवैध रूप से हुक्का पिलाते हुए मिला। पुलिस ने मौके पर हुक्का पीते हुए मिले नौ व्यक्तियों का चालान किया और कुल 18,000 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही, बिना लाइसेंस हुक्का परोसने पर संचालक आशीष यादव (25) पुत्र रामनारायण यादव, निवासी गांव गोपालपुरा, थाना अजीतगढ़, सवाई माधोपुर (वर्तमान में संचालक, ब्लूज़ जयपुर कैफे एंड रेस्टोरेंट, अशोक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हुक्का सामग्री जब्त की है। प्रकरण में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।