ब्रह्म चतुर्दशी पर पुष्कर में संतों ने सप्तऋषि घाट पर किया शाही स्नान, सैनाचार्य के सान्निध्य में गूंजे वैदिक मंत्र और रामधुन

ब्रह्म चतुर्दशी पर पुष्कर में संतों ने सप्तऋषि घाट पर किया शाही स्नान, सैनाचार्य के सान्निध्य में गूंजे वैदिक मंत्र और रामधुन
(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर (अजमेर)। विश्वविख्यात पुष्कर मेले में मंगलवार को ब्रह्म चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर देशभर से पधारे संत-महंतों ने सैनाचार्य के सान्निध्य में सप्तऋषि घाट पर शाही स्नान किया। पुष्कर सरोवर के पवित्र जल में स्नान कर संतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लोककल्याण और विश्वशांति की कामना की।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

सुबह से ही संन्यास आश्रम के सामने स्थित सैन भक्ति पीठ से सभी संत-महात्मा सामूहिक रूप से रामधुन करते हुए भक्ति और श्रद्धा के भाव से शोभायात्रा के रूप में रवाना हुए। यात्रा रामद्वारा, नवखंडी हनुमान मंदिर, गायत्री शक्ति पीठ, गुरुद्वारा के पीछे से होते हुए बड़ी पुलिया मार्ग से सप्तऋषि घाट पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान से शाही स्नान सम्पन्न हुआ।

तीर्थ पुरोहितों ने कराया वैदिक पूजन

संतों के शाही स्नान के अवसर पर तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम भोम्या और उनके सहयोगियों ने सभी संतों का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कराई। शंखनाद, वैदिक स्तोत्रों और हरि नाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सैनाचार्य का आह्वान — नशामुक्त समाज की ओर

इस अवसर पर सैनाचार्य ने प्रवचन देते हुए कहा कि आज समाज को नशामुक्त भारत की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने देश में हो रहे हादसों पर दुख व्यक्त करते हुए भगवान ब्रह्मा से देश, समाज और मानवता की रक्षा की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि “पुष्कर केवल तीर्थ नहीं, यह आत्मशुद्धि और सदाचार का केन्द्र है, जहाँ से सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा मिलती है।”

संतों का सम्मान और शोभायात्रा

शाही स्नान उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर और जगदीश कुर्सियाँ ने सभी संतों का माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संत समाज का अभिनंदन किया।

इसके बाद संतों की शोभायात्रा पुष्कर के प्रमुख मार्गों से गुज़री। यात्रा क्रमशः ब्रह्म घाट, कपड़ा बाजार, गऊ घाट, सदर बाजार, वराह घाट, नया मंदिर और अष्टभु बैकुंठ आश्रम होते हुए पुनः संन्यास आश्रम पहुंची। आश्रम पहुंचने पर समष्टि भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्ति पीठ के प्रवक्ता और श्रद्धालु रहे उपस्थित

शोभायात्रा और स्नान कार्यक्रम में भक्ति पीठ प्रवक्ता हरिप्रसाद पाराशर, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुर्सियाँ, अरुण पाराशर, मोती भाई, रमेश, बाबूलाल सेन, बालकिशन सेन, सोयत, अशोक वर्मा, जसवंत सिंह खबरा, ओमप्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पुष्कर में गूंजे भक्ति के स्वर

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पुष्कर सरोवर क्षेत्र रामधुन, भजन-कीर्तन और “हर हर ब्रह्मा” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और तीर्थराज पुष्कर के प्रति आस्था व्यक्त की।

ब्रह्म चतुर्दशी पर हुआ यह शाही स्नान और शोभायात्रा पुष्कर मेले का आध्यात्मिक शिखर साबित हुआ, जिसने श्रद्धालु समाज को भक्ति, सेवा और संयम के संदेश से ओतप्रोत कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...