ब्यावर में रासायनिक टैंकर पलटने से बड़ा हादसा, चालक की मौत – SI समेत दो झुलसे

ब्यावर में रासायनिक टैंकर पलटने से बड़ा हादसा, चालक की मौत – SI समेत दो झुलसे

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 22,2025

(हरिप्रसाद शर्मा) ब्यावर/अजमेर।
राजस्थान के ब्यावर शहर में सोमवार दोपहर एक बड़ा रासायनिक हादसा हो गया, जब जालिया रोड स्थित जीरो पुलिया पर एक केमिकल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि खलासी और मौके पर मदद को पहुंचे राजस्थान पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हेमंत पालावत झुलस गए।

तेज रफ्तार और जहरीले केमिकल का कहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केमिकल से भरा यह टैंकर तेज गति में जालिया रोड पर जा रहा था कि जीरो पुलिया पर असंतुलित होकर पलट गया। पलटते ही टैंकर से अत्यधिक तीव्र रसायन बाहर फैल गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

मानवीय संवेदना में आगे आए SI, खुद भी झुलसे

हादसे के वक्त जयपुर से लौट रहे सब-इंस्पेक्टर हेमंत पालावत घटनास्थल के पास ही थे। जैसे ही उन्होंने दुर्घटना देखी, वे तुरंत मदद के लिए आगे बढ़े। टैंकर में फंसे घायल चालक को बाहर निकालने के प्रयास में SI पालावत का पैर केमिकल के संपर्क में आ गया, जिससे वे झुलस गए। उनकी यह साहसी कार्रवाई स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा बन गई। वहीं, टैंकर में सवार खलासी राजेन्द्र कुमार (निवासी मेहसाना, गुजरात) भी मामूली रूप से झुलस गया।

फायर ब्रिगेड ने किया फोम से केमिकल निष्क्रिय

सांकेत नगर थाना पुलिस, नगर परिषद और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक प्रयासों में पानी से रसायन को शांत करने की कोशिश की गई, लेकिन असर नहीं हुआ। तत्पश्चात नगर परिषद से विशेष फोम छिड़काव वाली दमकल मंगाई गई, जिसने केमिकल को नियंत्रित किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा खतरा टल गया।

प्रशासन मुस्तैद, यातायात रोका गया

घटना की सूचना पर डिप्टी राजेश कसाना, थानाधिकारी जितेन्द्र फौजदार, तहसीलदार हनुतसिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत निर्णय लेते हुए दोनों ओर के यातायात को रोक दिया। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई और सुरक्षा उपायों के तहत आसपास के क्षेत्र को भी खाली कराया गया।

मृतक की पहचान और टैंकर का रूट

मृतक चालक की पहचान जिग्नेश (निवासी करोली, डूंगरपुर) के रूप में हुई है। वह अपने साथी खलासी राजेन्द्र कुमार के साथ पंजाब के लुधियाना जा रहा था। केमिकल किस प्रकार का था और उसका स्त्रोत कहां था – इसकी जांच की जा रही है।

अस्पताल में भर्ती के बाद मिली छुट्टी

झुलसे सब-इंस्पेक्टर हेमंत पालावत और खलासी को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है और वे खतरे से बाहर हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...