बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने मास्टर शेफ अरुण चौहान को किया सम्मानित

योगेश शर्मा 

राजस्थानी व्यंजनों पर कर रहे रिसर्च, ट्रेडिशनल रेसिपी के संरक्षण और बढ़ावा देने पर जोर

जयपुर। राजस्थानी खान-पान की खुशबू और पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटे मास्टर शेफ अरुण चौहान को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने ‘कनरी आर्ट’ (पाक कला) के क्षेत्र में चौहान के अभूतपूर्व योगदान और राजस्थानी व्यंजनों पर उनके शोध कार्य के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा।

नीति आयोग और यूनाइटेड नेशन्स के सहयोग से भव्य आयोजन

​वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भारत सरकार के नीति आयोग एवं यूनाइटेड नेशन्स के सहयोग से नई दिल्ली में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मास्टर शेफ अरुण चौहान ने अपनी पत्नी कविता चौहान के साथ यह सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर गुलशन ग्रोवर के साथ दिल्ली निगम ग्रामीण क्षेत्र के चेयरमैन योगेश राणा तथा भाजपा महामंत्री नीरू पार्चा भी मौजूद रहे। अतिथियों ने अरुण चौहान को शॉल ओढ़ाकर, मेडल और स्मृति चिह्न भेंट किया।

“खाना बनाना केवल कला नहीं, परंपरा को जीवित रखने का माध्यम”

​अपनी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए मास्टर शेफ अरुण चौहान ने कहा:

​”पाक कला केवल स्वादिष्ट भोजन तैयार करना ही नहीं है, बल्कि यह हमारे इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है। बदलते समय के साथ हमारे कई पारंपरिक व्यंजन लुप्त हो रहे हैं। एक शेफ के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम गहन रिसर्च के जरिए इन पुरानी रेसिपीज़ को वापस मुख्यधारा में लाएं और उन्हें लोकप्रिय बनाएं।”

 

25 वर्षों का अनुभव और राजस्थानी विरासत का संरक्षण

​वर्तमान में ‘बाजरो रेस्टोरेंट’ और ‘ओएस्टर फूड लाउंज’ में एक्जीक्यूटिव शेफ के पद पर कार्यरत अरुण चौहान पिछले 25 वर्षों से पाक जगत की सेवा कर रहे हैं। वे इंडियन, कॉन्टिनेंटल, थाई, इटालियन और जैपनीज व्यंजनों के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अब अपना पूरा ध्यान राजस्थानी फूड के संरक्षण पर केंद्रित कर रहे हैं।

​उनका मानना है कि राजस्थान के हर क्षेत्र का खाना वहां की जलवायु, मिट्टी और लोक परंपराओं से गहराई से जुड़ा है। वे इन स्थानीय सामग्रियों (इंग्रीडिएंट्स) और पकाने की प्राचीन विधियों को सहेजने के लिए निरंतर शोध कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी समृद्ध विरासत के असली स्वाद से परिचित हो सकें। गौरतलब है कि चौहान देश के कई प्रतिष्ठित होटलों और रिसॉर्ट्स के साथ काम कर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जयपुर: राइजिंग राजस्थान के निवेश प्रस्तावों को पंख, 33 हजार करोड़ के एमओयू पर काम शुरू

सुनील शर्मा  ​जयपुर | 10 अप्रैल, 2026 ​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के...

श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शंखनाद: कल होगा भूमि एवं ध्वज पूजन

रिपोर्ट: योगेश शर्मा, जयपुर ​जयपुर। गुलाबी नगरी के विद्याधर...