प्रीति बालानी
जोधपुर:18 फरवरी( टेलीग्राफ टाइम्स)भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बरकतुल्ला खां स्टेडियम स्थित सेंटर पर बॉक्सिंग व जिम्नास्टिक खेल के लिए खिलाडिय़ों की आवासीय व गैर आवासीय चयन प्रक्रिया 20 व 21 फरवरी को की जाएगी।
साई के स्थानीय सेंटर के प्रभारी हनवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि बॉक्सिंग में बालक वर्ग के लिए आवासीय योजना और जिम्नास्टिक में गैर आवासीय योजना के लिए बालक व बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया रहेगी। चयन प्रक्रिया के लिए संबंधित खिलाड़ी को अपने साथ स्कूल की अंक तालिका, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। इसके लिए सभी खिलाडिय़ों को 20 फरवरी को सुबह आठ बजे उपस्थिति देनी होगी। चयन प्रक्रिया में आने वाले खिलाडिय़ों को आवास व भोजन की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी।

